नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रैस पर पथराव, कई कोचों के टूटे शीशे

Edited By Updated: 13 Feb, 2026 09:33 AM

new delhi amritsar shatabdi express

नई दिल्ली से चलकर अमृतसर की ओर आने वाले शताब्दी एक्सप्रैस 12013 पर कुछ शरारती तत्वों ने

जालंधर (गुलशन): नई दिल्ली से चलकर अमृतसर की ओर आने वाले शताब्दी एक्सप्रैस 12013 पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इस कारण कई कोचों के शीशे टूट गए। घटना की जानकारी देते हुए जालंधर के बिजनैसमैन भारत कुमार काकड़िया ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ नई दिल्ली से जालंधर आने के लिए शताब्दी के एग्जीक्यूटिव कोच ई-2 की सीट नंबर 37 और 38 पर बैठे थे।

ट्रेन अपने निर्धारित समय पर शाम 4.30 बजे नई दिल्ली स्टेशन से रवाना चली लेकिन थोड़ी देर बाद करीब 4.55 बजे अचानक उनकी सीट के साथ खिड़की के शीशे पर जोरदार धमाका हुआ और शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रेन में तैनात रेलवे पुलिस कर्मियों, टी.टी.ई. स्टाफ और वैंडर में हड़कंप मच गया। भारत काकड़िया ने बताया कि रेलवे स्टाफ के मुताबिक  शताब्दी के ई-2 कोच के अलावा चेयरकार कोच सी-10, सी-12 और सी-1 कोच की खिड़कियों के शीशे भी टूटे है। गनीमत रही कि किसी यात्रा को चोट नहीं आई और न ही किसी का कोई नुकसान हुआ। लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा इस घटना को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!