Edited By Vatika,Updated: 26 Feb, 2026 12:29 PM

सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस के जवानों का एक वीडियो वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आ
पंजाब डेस्क: सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस के जवानों का एक वीडियो वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। बताया जा रहा है कि बटाला ट्रैफिक पुलिस के कुछ कर्मचारी बिना अनुमति एक प्री-वेडिंग शूट में शामिल हुए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए बटाला पुलिस ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले को लेकर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने आरोप लगाया था कि मार्केट कमेटी बटाला के नवनियुक्त चेयरमैन इंजीनियर माणिक मेहता के प्री-वेडिंग शूट में असली पुलिस कर्मियों का इस्तेमाल किया गया, जो नियमों के खिलाफ है।
जैसे ही उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, मामला लोगों के रडार पर आ गया और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।