Punjab: प्लॉट खरीदने वालों की लगी होड़, 30% तक उछले रेट, हर दिन बदल रहे भाव

Edited By Updated: 21 Feb, 2026 11:08 AM

property price hike punjab

प्रॉपर्टी मार्केट में नई हलचल पैदा कर दी है।

हलवारा (लाडी): हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें शुरू होने की उम्मीद ने आस-पास के इलाकों की प्रॉपर्टी मार्केट में नई हलचल पैदा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एयरपोर्ट के वर्चुअल उद्घाटन के बाद मार्च के पहले हफ्ते से दिल्ली-हलवारा-दिल्ली रूट पर रोजाना दो उड़ानें चलाने के ऐलान ने रियल एस्टेट मार्केट को तेजी के नए स्तर पर पहुंचा दिया है।

हलवारा, रायकोट रोड, मुल्लांपुर और आस-पास के गांवों में पिछले कुछ हफ्तों के दौरान रिहायशी और व्यापारित प्लाटों की कीमतों में 15 से 30 फीसदी कर की वृद्धी दर्ज की गई है। प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के अनुसार कई जगहों से तैयार प्लाटों के भाव रोजाना के आधार पर बदल रहे हैं और खरीदारों में आगे रहने की होड़ देखने को मिल रही है।  

रियल एस्टेट माहिरों का कहना है कि एयरपोर्ट के संचालन से यह इलाका न सिर्फ रिहायशी बल्कि व्यापारिक हब के तौर पर भी विकसित हो सकता है। खास कर फोर-लेन बाईपास, मुख्य सड़कें और औद्योगिक इलाकों से जुड़ी जमीनों में निवेशक अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कई बड़े निवेशक अपने एजेंट के जरिए वेयरहाउस, होटल प्रोजेक्ट, शोरूम और गेटेड कॉलोनियों के लिए उचित जमीनों की तलाश कर रहे हैं।  

स्थानिय प्रॉपर्टी कारोबारियों के अनुसार लुधियाना के औद्योगिक दर्जे को ध्यान में रखते हुए हवाई सुविधाओं के शुरू होने से व्यापारिक आवाजाही को बड़ा फायदा मिलेगा। इससे न सिर्फ औद्योगिक इकाइयों के लिए नई संभावनाएं बनेंगी, बल्कि नौकरी के मौके भी बढ़ने की उम्मीद है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से भी निवेशक इस क्षेत्र का रुख कर रहे हैं।

दूसरी तरफ पंजाब सरकार और संबंधित अधिकारियों द्वारा एयरपोर्ट के आस-पास बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सड़कों के विस्तार, बिजली-पानी की सुविधाएं और ट्रैफिक प्रबंधन पर काम तेज किया गया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर डेवलपमेंट का काम प्लान के हिसाब से आगे बढ़ा, तो आने वाले समय में हलवारा इलाका रियल एस्टेट और व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र बन सकता है। मौजूदा हालातों को देखते हुए, प्रॉपर्टी मार्केट में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है और खरीदारों को भी सावधानी से इन्वेस्ट करने की सलाह दी जा रही है ताकि भविष्य में पक्का मुनाफा मिल सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!