Daily horoscope : आज इन राशियों के जीवन में आएंगे सुखद बदलाव
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Feb, 2026 07:17 AM

मेष : सितारा शाम तक नुकसान वाला, किसी के नीचे अपनी पेमैंट भी सोच-समझ कर
मेष : सितारा शाम तक नुकसान वाला, किसी के नीचे अपनी पेमैंट भी सोच-समझ कर फंसाएं, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।
वृष: सितारा शाम तक आमदन वाला, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी, मगर बाद में समय ढीला बनेगा, खर्च भी बढ़ेंगे।
मिथुन: सितारा शाम तक कामयाबी देने तथा इज्जत-मान बढ़ाने वाला, फिर बाद में कामकाजी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी।
कर्क: आम तौर पर स्ट्रांग सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, मगर पांव फिसलने का डर बना रहेगा।
सिंह : शाम तक सेहत के प्रति अटैंटिव रहें, सफर तथा लेन-देन के काम भी सावधान रहकर करें, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।
कन्या : सितारा शाम तक कारोबारी कामों के लिए अच्छा, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा, किंतु बाद में मुश्किलें जागेंगी।
तुला: सितारा शाम तक एहतियात रखने तथा विपरीत हालात बनाने वाला, फिर बाद में मनोबल सुदृढ़ बनेगा।
वृश्चिक: सितारा शाम तक बेहतर, यत्न करने पर प्लानिंग, प्रोग्रामिंग आगे बढ़ेगी, मगर बाद में समय परेशानी वाला बनेगा।
धनु : शाम तक जमीनी कामों के लिए भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, फिर बाद में भी कदम बढ़त की तरफ रहेगा।
मकर: स्ट्रांग सितारा आपको कामकाजी तौर पर व्यस्त, एक्टिव तथा इफैक्टिव रखेगा, प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।
कुंभ: सितारा शाम तक कामकाजी कामों में लाभ देने तथा बेहतर हालात रखने वाला, फिर बाद में भी व्यस्तता बनी रहेगी।
मीन : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, मगर उलझनें-मुश्किलें जागती रहेंगी।