"गद्दार" के साथ-साथ "झूठे" भी है बिट्टू, राजा वड़िंग का रवनीत बिट्टू पर तीखा हमला

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 09:19 AM

raja warring ravneet bittu

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के लिए इस्तेमाल किए गए “गद्दार”

चंडीगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के लिए इस्तेमाल किए गए “गद्दार” शब्द को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस मुद्दे पर रवनीत बिट्टू पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रवनीत सिंह बिट्टू सिर्फ गद्दार ही नहीं, बल्कि झूठा भी है।

PunjabKesari

राजा वड़िंग ने बिट्टू के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी द्वारा उनके साथ शारीरिक झड़प करने की बात कही थी। राजा वड़िंग ने कहा कि जिस समय की बात रवनीत बिट्टू कर रहे हैं, उस वक्त वे सभी वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस झूठे व्यक्ति से लड़ाई करने की बजाय उससे हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया था। वड़िंग ने कहा कि इस घटना का वीडियो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है, जो बिट्टू के झूठ को साफ तौर पर साबित करता है। राजा वड़िंग ने कहा कि बिट्टू की भाजपा में शामिल होने की एकमात्र योग्यता कांग्रेस पार्टी के साथ की गई गद्दारी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिट्टू अब बिना किसी शर्म के अपने नए आकाओं की नजरों में अच्छे बने रहने के लिए झूठ और गाली-गलौच का सहारा ले रहे हैं। गौरतलब है कि रवनीत बिट्टू ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी का उनके साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की करने का इरादा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के साथ कोई गद्दारी नहीं की, वे तीन बार सांसद बने और सांसद के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया। पार्टी बदलने को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उनकी अनदेखी किया जाना ही इसका सबसे बड़ा कारण है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!