Gold/Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में 'आग': चांदी 10 हजार पार, गोल्ड भी रिकॉर्ड स्तर पर, देखें आपके शहर का हाल

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 10:41 AM

domestic futures market gold and silver on mcx silver on mcx gold on mcx

घरेलू वायदा बाजार MCX पर सोमवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। खासतौर पर चांदी ने निवेशकों को चौंकाते हुए 4 फीसदी से ज्यादा की तेज छलांग लगाई, जबकि सोना भी मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया।

नेशनल डेस्क: हफ्ते के पहले ही दिन सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखी जा रही है। अगर आप आज जेवर खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाज़ार के भाव आपकी धड़कनें बढ़ा सकते हैं। सोमवार, 9 फरवरी को घरेलू वायदा बाजार (MCX) खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों ने लंबी छलांग लगाई है। चांदी जहां एक ही दिन में 10 हजार रुपये से ज्यादा महंगी हो गई है, वहीं सोने ने भी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया शिखर छू लिया है।

चांदी की 'सुपरफास्ट' रफ़्तार

चांदी के शौकीनों के लिए आज की सुबह काफी महंगी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों में करीब 10,400 रुपये प्रति किलो का उछाल देखा गया, जिससे भाव 2,60,301 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। शुरुआती कारोबार में तो यह ढाई लाख के आंकड़े को पार कर 2.64 लाख के रिकॉर्ड स्तर तक जा पहुंची थी। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में अब 100 ग्राम चांदी के लिए आपको लगभग 28,490 रुपये चुकाने होंगे।

सोना भी हुआ और 'कीमती'

गोल्ड की चमक भी आज फीकी नहीं पड़ी। एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1,800 रुपये बढ़कर 1,55,674 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज सुबह बाजार खुलते ही सोना 1.57 लाख के उच्च स्तर को छू गया था। इस बढ़ोतरी ने शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी करने वालों के बजट को हिलाकर रख दिया है।

आपके शहर में क्या है नया रेट?

देश के अलग-अलग कोनों में टैक्स और स्थानीय मांग की वजह से कीमतों में थोड़ा अंतर है, लेकिन तेजी हर तरफ एक समान है। आइए देखते हैं कि आपके शहर में 10 ग्राम सोने के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी:

शहर 24 कैरेट (शुद्ध सोना) 22 कैरेट (जेवर के लिए) 18 कैरेट (किफायती विकल्प)
दिल्ली ₹1,56,740 ₹1,43,690 ₹1,17,590
चेन्नई ₹1,57,300 ₹1,44,190 ₹1,23,490
मुंबई ₹1,56,590 ₹1,43,540 ₹1,17,440
कोलकाता ₹1,56,590 ₹1,43,540 ₹1,17,440
लखनऊ ₹1,56,740 ₹1,43,690 ₹1,17,590
अहमदाबाद ₹1,56,640 ₹1,43,590 ₹1,17,490
पटना ₹1,56,640 ₹1,43,590 ₹1,17,490

बाजार के जानकारों का मानना है कि वैश्विक अस्थिरता और बढ़ती मांग की वजह से फिलहाल कीमतों में गिरावट की उम्मीद कम है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो यह उतार-चढ़ाव भरा समय हो सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!