BJP नेता सुभाष शर्मा का Congress पर निशाना, कहा- गांधी परिवार देश का गद्दार, हमेशा सिखों को बनाया निशाना

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 07:32 PM

bjp leader subhash sharma attacks congress

पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार ही देश का गद्दार है और इतिहास में इसके अनेक प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कई तथ्य और घटनाएं हैं, जो गांधी परिवार की कथित गद्दारी...

जालंधर  : पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार ही देश का गद्दार है और इतिहास में इसके अनेक प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कई तथ्य और घटनाएं हैं, जो गांधी परिवार की कथित गद्दारी को उजागर करती हैं।

संसद परिसर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डा. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही सिख विरोधी पार्टी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा सिख समुदाय के हितों को नुकसान पहुंचाया है। वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगे इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से सिखों को निशाना बनाया।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी अब विपक्ष के नेता नहीं, बल्कि “भारत के विरोध के नेता” बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के हितों का विरोध करना राहुल गांधी की आदत और फितरत बन गई है। डा. शर्मा ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता होने के नाते राहुल गांधी की जिम्मेदारी है कि वह संसद में अपनी पार्टी के समय और संसाधनों का सही प्रबंधन करें, लेकिन वह इसके बजाय गैर-जरूरी और बेबुनियाद हरकतों में व्यस्त रहते हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को समाप्त करने के लिए किसी विरोधी दल की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि राहुल गांधी अकेले ही अपने बयानों और गलत नीतियों के जरिए पार्टी को भीतर से खोखला कर रहे हैं। डा. शर्मा ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को समझ चुकी है और यही कारण है कि पार्टी को लगातार चुनावी हार का सामना करना पड़ रहा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!