Edited By Vatika,Updated: 07 Feb, 2026 08:19 AM

शिक्षा विभाग पंजाब की वैबसाइट ठीक ढंग से काम न करने के कारण प्रदेशभर के कक्षा
लुधियाना (विक्की): शिक्षा विभाग पंजाब की वैबसाइट ठीक ढंग से काम न करने के कारण प्रदेशभर के कक्षा 5वीं से संबंधित स्कूल प्रमुख और अध्यापक भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। वैबसाइट पर कक्षा 5वीं से जुड़ी अकादमिक अपडेट्स, दिशा-निर्देश और जरूरी नोटिफिकेशन समय पर उपलब्ध न होने के कारण स्कूलों का प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
अध्यापकों का कहना है कि वैबसाइट या तो खुलती नहीं है या फिर लॉगइन करने पर 'फाइल नॉट फाऊंड' जैसी गलतियां दिखा रही हैं। इस तकनीकी खराबी के चलते अध्यापकों का घंटों समय व्यर्थ जा रहा है और उनमें मानसिक तनाव बढ़ रहा है। कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों से संबंधित योजनाएं बनाने, अकादमिक तैयारी और स्कूल स्तर के जरूरी काम इन रुकावटों के कारण बीच में ही लटके हुए हैं।
स्कूल प्रमुखों और अध्यापक वर्ग ने शिक्षा विभाग पंजाब से पुरजोर मांग की है कि वैबसाइट की इस तकनीकी खराबी को तुरंत ठीक करवाया जाए। उन्होंन मांग की है कि कक्षा 5वीं से संबंधित सभी लंबित अपडेट्स जल्दी जारी की जाएं ताकि अध्यापकों की परेशानी दूर हो सके और विद्यार्थियों की पढ़ाई का कोई नुकसान न हो।