पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प, आम आदमी पार्टी नेता भी सुरक्षित नहीं: शहजाद पूनावाला

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 10:58 AM

shahzad poonawala statement on punjab law and order

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

पंजाब डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हुई है और आम लोगों के साथ-साथ खुद पार्टी के नेता भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

पूनावाला ने हालिया आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हाल के दिनों में अमृतसर में एक आम आदमी पार्टी के नेता की दिन दिहाड़े हत्या कर दी गई थी और आज जालंधर में आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता सरेआम गोलिया मारकर हत्या घटना सामने आई हैं। उनके मुताबिक, यह घटनाएं इस बात का साफ संकेत हैं कि राज्य में अपराधियों के हौसले किस कदर बढ़ चुके हैं।

उन्होंने पंजाब में हुए अन्य बड़े मामलों की ओर भी ध्यान दिलाया, जिनमें मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, एक अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या और मोहाली स्थित पुलिस मुख्यालय पर RPG हमले जैसी घटनाएं शामिल हैं। पूनावाला ने कहा कि ये सभी घटनाएं राज्य की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था को उजागर करती हैं।

‘मुख्यमंत्री कोई और, फैसले कोई और ले रहा’

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पंजाब में औपचारिक तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं, लेकिन असली नियंत्रण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाथों में है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का इस्तेमाल जनता की सुरक्षा के बजाय राजनीतिक हित साधने और दिल्ली से जुड़े आम आदमी पार्टी नेताओं को विशेष सुरक्षा देने में किया जा रहा है।

आम जनता असुरक्षित 

पूनावाला ने कहा कि राज्य में कट्टरपंथी गतिविधियों, नशा तस्करी और अंतरराष्ट्रीय गिरोहों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा हालात में आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। अपने बयान के अंत में उन्होंने कहा कि पंजाब में सत्ता पक्ष चैन में है, जबकि जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!