Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Feb, 2026 02:26 PM

Hair Fall Astrology: आज के समय में बालों का झड़ना एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुका है। कम उम्र में ही लोग हेयर फॉल और गंजेपन से परेशान नजर आते हैं। कई लोग महंगे ट्रीटमेंट, दवाइयों और घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं, लेकिन जब लंबे समय तक कोई परिणाम...
Hair Fall Astrology: आज के समय में बालों का झड़ना एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुका है। कम उम्र में ही लोग हेयर फॉल और गंजेपन से परेशान नजर आते हैं। कई लोग महंगे ट्रीटमेंट, दवाइयों और घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं, लेकिन जब लंबे समय तक कोई परिणाम नहीं मिलता तो निराशा बढ़ जाती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बालों के झड़ने के पीछे केवल खानपान या लाइफस्टाइल ही नहीं, बल्कि कुंडली में कुछ ग्रहों की कमजोर स्थिति भी एक बड़ा कारण हो सकती है। यदि समय रहते इन ग्रहों को मजबूत न किया जाए, तो गंजापन स्थायी रूप ले सकता है। आइए जानते हैं बाल झड़ने के ज्योतिषीय कारण और उनसे बचाव के उपाय।

बाल झड़ने के ज्योतिषीय कारण (Hair Fall Reason in Astrology)
सूर्य ग्रह की कमजोर स्थिति
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सिर, हड्डियों और आत्मबल का कारक माना गया है। यदि कुंडली में सूर्य नीच का हो या राहु और शनि से पीड़ित हो तो स्कैल्प कमजोर हो जाती है और बाल टूटने लगते हैं। लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहने पर गंजापन हो सकता है।
राहु का अशुभ प्रभाव
राहु को अचानक घटने वाली घटनाओं का कारक ग्रह माना जाता है। यदि अचानक बहुत तेजी से बाल झड़ने लगें तो इसका कारण राहु की अशुभ स्थिति हो सकती है। विशेष रूप से यदि राहु धनु या वृश्चिक राशि में हो और सूर्य पर उसकी दृष्टि पड़ रही हो, तो हेयर फॉल की समस्या अधिक गंभीर हो जाती है।
शनि ग्रह की भूमिका
शनि का संबंध उम्र, अनुशासन और शरीर की बनावट से माना जाता है। यदि शनि नीच राशि में हो या कुंडली के छठे या आठवें भाव में स्थित हो तो बाल धीरे-धीरे पतले होने लगते हैं और समय से पहले झड़ने लगते हैं।
सूर्य-राहु-केतु का योग
अगर कुंडली में सूर्य, राहु और केतु एक साथ किसी भाव में हों, या सूर्य छठे अथवा आठवें भाव में स्थित हो, तो व्यक्ति को गंजेपन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
बुध ग्रह की कमजोरी
यदि बुध ग्रह नीच राशि में हो या छठे अथवा आठवें भाव में स्थित हो, तो बालों की ग्रोथ प्रभावित होती है और व्यक्ति धीरे-धीरे गंजापन की ओर बढ़ने लगता है।

बाल झड़ने से बचाव के ज्योतिषीय उपाय (Hair Fall Solution in Astrology)
सूर्य ग्रह को मजबूत करने के उपाय
रोज सुबह तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। इससे सूर्य मजबूत होता है और बालों से जुड़ी समस्याएं कम होने लगती हैं।
राहु और शनि के दोष दूर करने के उपाय
शनिवार के दिन काले तिल या लोहे की वस्तु का दान करें। इससे राहु और शनि की अशुभता कम होती है और गंजेपन का खतरा घटता है।
तांबे के पानी का सेवन
रात भर तांबे के बर्तन में पानी रखें। सुबह उठकर वही पानी पी लें। इससे सूर्य ग्रह को बल मिलता है और शरीर के दोष धीरे-धीरे दूर होते हैं।
बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय
नहाने के पानी में नीम की पत्तियां या इलायची डालें। कुछ दिनों तक नियमित रूप से ऐसा करने पर सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं।
तांबे की अंगूठी धारण करें
अनामिका उंगली में तांबे का छल्ला या अंगूठी पहनें। इससे सूर्य और बुध दोनों ग्रह मजबूत होते हैं और बालों की समस्या में राहत मिलती है।
राहु मंत्र का जाप
अगर राहु बहुत कमजोर हो तो प्रतिदिन उसके मंत्रों का जाप करें। इससे धीरे-धीरे बालों की स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।
ज्योतिष के अनुसार, समय रहते ग्रहों की शांति और सही उपाय करने से बाल झड़ने की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। हालांकि, गंभीर स्थिति में चिकित्सकीय सलाह लेना भी जरूरी है।
