Punjab में एक और नए ट्रैक पर दौड़ेगी पहली ट्रेन, इलाके में खुशी का माहौल

Edited By Updated: 30 Mar, 2026 07:15 PM

the first train is set to run on yet another new track in punjab

कंडी क्षेत्र के निवासियों के लिए वर्ष 2026 खुशियों की सौगात लेकर आया है। वर्षों से देखा जा रहा रेल सेवा का सपना अब साकार होने के बेहद करीब पहुंच गया है। दौलतपुर-करटोली रेलवे स्टेशन के निर्माण का कार्य आधिकारिक तौर पर मुकम्मल हो गया है, जिससे पूरे...

तलवाड़ा  (जोशी): कंडी क्षेत्र के निवासियों के लिए वर्ष 2026 खुशियों की सौगात लेकर आया है। वर्षों से देखा जा रहा रेल सेवा का सपना अब साकार होने के बेहद करीब पहुंच गया है। दौलतपुर-करटोली रेलवे स्टेशन के निर्माण का कार्य आधिकारिक तौर पर मुकम्मल हो गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास की लहर है। विकास के नए युग की शुरुआत इस रेलवे स्टेशन के शुरू होने से न केवल कंडी क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि यह इलाका आर्थिक और सामाजिक प्रगति के एक नए पथ पर अग्रसर होगा। 

हलका दसूहा के वरिष्ठ समाज सेवक एवं युवा नेता अंकित राणा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब तक लोगों को लंबी दूरी तय करने के लिए निजी वाहनों या बसों पर निर्भर रहना पड़ता था। यह न केवल खर्चीला था, बल्कि समय की भी बर्बादी करता था। अब यात्रियों को एक सुरक्षित और सस्ता विकल्प मिलेगा। रेल सेवा शुरू होने से स्थानीय उत्पादों को बाहरी मंडियों तक पहुंचाना आसान हो जाएगा, जिससे किसानों और व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी। इस परियोजना से सबसे अधिक लाभ छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यापारियों को होगा, जिन्हें अब रोजाना आवागमन में सहूलियत मिलेगी।सुरक्षा मानकों पर जोर और ट्रायल रन रेलवे विभाग इस प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने में पूरी तत्परता से जुटा है। तकनीकी पहलुओं की स्थिति में  सिविल निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूर्णट्रैक और सिग्नल प्रणाली तकनीकी टीमों द्वारा निरीक्षण ट्रायल रन लगभग पूरा हो चुका है । 
अधिकारियों का कहना है कि हमारा लक्ष्य सभी सुरक्षा मानकों को बारीकी से जांचना है ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर स्टेशन को आम जनता के लिए खोल दिया जाए। क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण दौलतपुर-करटोली स्टेशन का चालू होना केवल एक बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं है, बल्कि यह कंडी क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि इस स्टेशन के चालू होने से पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। अब क्षेत्रवासियों को बस उस दिन का इंतजार है जब इस ट्रैक पर पहली बार ट्रेन की सीटी गूंजेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!