सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलते ही मजीठिया परिवार में खुशी, पत्नी गनीव कौर का भावुक ट्वीट

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 09:34 PM

the majithia family rejoices after receiving relief from the supreme court wife

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने टवीट के जरिए कहा है कि ''गुरु साहिब जी का कोटि-कोटि धन्यवाद।सभी बहनों-भाइयों और शिरोमणि अकाली दल के समस्त नेता साहिबानों का...

पंजाब डैस्क : अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने टवीट के जरिए कहा है कि ''गुरु साहिब जी का कोटि-कोटि धन्यवाद।सभी बहनों-भाइयों और शिरोमणि अकाली दल के समस्त नेता साहिबानों का तहे दिल से धन्यवाद। आज माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिक्रम जी को ज़मानत मिल गई है। गुरु साहिब की रहमत और बख़्शिश से सच्चाई सामने आई है। आख़िरकार सच की जीत हुई है। बिक्रम जी कल सुबह 10:30 बजे नाभा जेल से बाहर आएंगे।''

जिक्रयोग्य है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के तहत कार्रवाई करते हुए 25 जून को मजीठिया की गिरफ्तारी की थी। सुप्रीम कोर्ट पहुंचने से पहले मजीठिया ने निचली अदालतों में भी ज़मानत की गुहार लगाई थी, लेकिन वहां से उन्हें निराशा ही हाथ लगी। दिसंबर 2025 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी ज़मानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके चलते उन्हें लगातार जेल में रहना पड़ा। अब सुप्रीम कोर्ट के ताज़ा फैसले से अकाली दल के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!