Edited By Parveen Kumar,Updated: 02 Feb, 2026 07:20 PM

बेंगलुरु के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की एक फ्लाइट उस वक्त चर्चा में आ गई, जब विमान के फ्यूल स्विच को लेकर संभावित गड़बड़ी की आशंका जताई गई। इस खबर के सामने आते ही यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई और मामला एविएशन सेक्टर में सुर्खियों में आ...
नेशनल डेस्क : बेंगलुरु के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की एक फ्लाइट उस वक्त चर्चा में आ गई, जब विमान के फ्यूल स्विच को लेकर संभावित गड़बड़ी की आशंका जताई गई। इस खबर के सामने आते ही यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई और मामला एविएशन सेक्टर में सुर्खियों में आ गया।
हालांकि, विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने इस पूरे मामले पर स्थिति साफ करते हुए कहा है कि जांच में किसी भी तरह की तकनीकी खामी सामने नहीं आई है। कंपनी के मुताबिक, फ्यूल स्विच सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें कोई असामान्य गतिविधि दर्ज नहीं की गई।