नेपाल में होने वाला कुछ बड़ा ! ब्रिटेन के पावरफुल लाइफ-पीयर लॉर्ड गुपचुप आकर लौट गए, क्या खुफिया एजेंसी MI6 बुन रही जाल?(Video)

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 07:32 PM

something big is happening in nepal powerful british secretly visit

सोशल मीडिया पोस्ट में ब्रिटिश कारोबारी और राजनीतिक रणनीतिकार लॉर्ड ऐशक्रॉफ्ट की कथित नेपाल यात्रा का दावा किया गया है। पत्रकार लकी बिष्ट के अनुसार, पोखरा एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट जेट की मौजूदगी ने राजनीतिक और कूटनीतिक अटकलों को जन्म दिया है, हालांकि...

Kathamandu: सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में दावा किया गया है कि ब्रिटेन के प्रभावशाली राजनीतिक रणनीतिकार और कारोबारी लॉर्ड ऐशक्रॉफ्ट हाल ही में नेपाल की यात्रा कर वापस लौट गए हैं। यह दावा नेपाल के चुनाव से पहले  भारत के पूर्व  रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) एजेंट और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो रह चुके लक्ष्मण उर्फ लकी बिष्ट  (Lucky Bisht)   ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है। पोस्ट में कहा गया है कि बिना किसी चुनावी प्रक्रिया के सत्ता में आए एक नेपाली नेता के नेपाल आने के पीछे क्या कारण था और इस पूरे घटनाक्रम में ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI6 की क्या भूमिका हो सकती है, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

 

नेपाल में चुपचाप आकर लौट गए ब्रिटेन के पावरफुल लाइफ-पीयर लॉर्ड ऐशक्रॉफ्ट।
बिना चुनाव वाला नेता नेपाल क्यों आया था, MI6 का प्लान क्या है अभी कोई नहीं जानता।
लेकिन माहौल बता रहा है… कुछ बड़ा होने वाला है।#LuckyBisht #LordAshcroft #MI6 #NepalElection #Pokhara pic.twitter.com/PrN4ijMHER

— Lucky Bisht (@iamluckybisht) February 2, 2026

 

 पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि मौजूदा परिस्थितियां किसी “बड़े घटनाक्रम” की ओर इशारा कर रही हैं। पोस्ट में यह सवाल उठाया गया है कि नेपाल में बिना प्रत्यक्ष चुनावी प्रक्रिया के सत्ता में आए एक नेता से जुड़े घटनाक्रमों के बीच लॉर्ड ऐशक्रॉफ्ट की कथित मौजूदगी का उद्देश्य क्या था। इसके साथ ही, पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस पूरे घटनाक्रम में ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI6 की किसी संभावित भूमिका को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं है। हालांकि, पोस्ट में मौजूदा हालात को “किसी बड़े घटनाक्रम के संकेत” के रूप में प्रस्तुत किया गया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट जेट (Dassault Falcon 7X) ने जनवरी के अंत में नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की थी। फ्लाइट डिटेल्स का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि विमान 29 जनवरी को पोखरा पहुंचा और 1 फरवरी को ब्रिटेन के लिए रवाना हो गया।हालांकि, इन दावों की नेपाल सरकार, नागरिक उड्डयन प्राधिकरण या ब्रिटिश अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

28 जनवरी 2026 से पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट ब्लैक जेट खड़ा है, और हैरानी की बात ये है कि नेपाल सरकार को इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं। आज भी पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पूरा कंट्रोल चीन के पास है। इसी जेट से ब्रिटेन के बिज़नेसमैन लॉर्ड अशक्रॉफ्ट नेपाल आए हैं… pic.twitter.com/AKh1PSEzmp

— Lucky Bisht (@iamluckybisht) February 1, 2026

 

 

सुरक्षा और कूटनीति से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में केवल सोशल मीडिया दावों के आधार पर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है और किसी भी आकलन से पहले आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार किया जाना चाहिए।फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।नेपाल की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर नजर रखने वाले विश्लेषक इसे आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि सरकारी स्तर पर इस संबंध में कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। इसी मुद्दे पर कल लकी के  आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंटों पर शेयर किए गए एक वीडियो ने भूचाल सनसनी फैला दी थी।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Lucky Bisht के इस वीडियो के अनुसार नेपाल में 5 मार्च 2026 को होने जा रहे आम चुनावों से ठीक पहले 28 जनवरी 2026 से पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा एक प्राइवेट ब्लैक जेट न केवल रहस्य बना हुआ है, बल्कि चौंकाने वाली बात यह है कि नेपाल सरकार के पास इस विमान के आगमन और ठहराव की कोई स्पष्ट आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह वही पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जिसे चीन की मदद से बनाया गया और जिस पर तकनीकी, ऑपरेशनल और सुरक्षा स्तर पर बीजिंग के प्रभाव को लेकर पहले से ही विवाद रहा है। ऐसे एयरपोर्ट पर एक अज्ञात जेट का हफ्तों तक खड़ा रहना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और नेपाल की राजनीति व कूटनीतिक हलकों में संभावित गतिविधियों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!