US टैरिफ कम होने पर PM मोदी का पहला पोस्ट, कहा- भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से ट्रंप का शुक्रिया

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 07:01 AM

pm modi s first post after us tariffs were lowered

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की। इस बातचीत की पुष्टि करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अब 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर अमेरिकी शुल्क घटकर 18 फीसदी रह जाएगा।

नेशनल डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की। इस बातचीत की पुष्टि करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अब 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर अमेरिकी शुल्क घटकर 18 फीसदी रह जाएगा।

मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर शुल्क घटकर 18 फीसदी रह जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक धन्यवाद।''

मोदी ने कहा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं। मोदी ने कहा कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है। मोदी ने कहा, ''मैं उनके साथ मिलकर काम करने और हमारी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हूं।''

इससे पहले भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर एक संक्षिप्त पोस्ट में दोनों नेताओं के बीच बातचीत की जानकारी दी। हालांकि उन्होंने बातचीत का विस्तृत विवरण नहीं दिया। ट्रंप और मोदी के बीच फोन पर यह बातचीत उस दिन हुई, जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की।

इसके पहले गोर ने पोस्ट में लिखा, ''राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की है। और ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहें।'' पिछले कुछ हफ्तों में दोनों पक्षों ने संबंधों में तल्खी को दूर करने और प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ने के प्रयास किए हैं। जयशंकर की अमेरिका यात्रा को भी काफी हद तक इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला पर अमेरिका के नेतृत्व में आयोजित मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए वहां जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!