राजस्थान : फाइल आगे बढ़ाने के लिए पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया वन विभाग का अधिकारी

Edited By Updated: 01 Oct, 2026 03:04 PM

rajasthan forest department official caught accepting a bribe of rs 5000

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बृहस्पतिवार को वन विभाग के एक वनरक्षक को कथित तौर पर पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ACB के अनुसार आरोपी की पहचान वन रेंज गढ़ी...

जयपुर : राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बृहस्पतिवार को वन विभाग के एक वनरक्षक को कथित तौर पर पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ACB के अनुसार आरोपी की पहचान वन रेंज गढ़ी के वनरक्षक भूपेश पाटीदार के रूप में हुई है। 

अधिकारियों ने बताया कि ACB की बांसवाड़ा इकाई को शिकायत मिली थी कि परिवादी वन विभाग के क्षेत्र के बाहरी हिस्से में स्थित वन भूमि पर काफी समय से कब्जा कर कृषि कार्य कर रहा था। उन्होंने कहा कि उक्त भूमि के संबंध में वन विभाग द्वारा पट्टा जारी करने के लिए सत्यापन कर पत्रावली आगे भेजी जा रही थी। शिकायत में कहा गया कि आरोपी वन पट्टा पत्रावली को आगे बढ़ाने और फाइल उपलब्ध कराने के एवज में परिवादी से रिश्वत की मांग कर रहा था। 

ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी द्वारा छह हजार रुपए की रिश्वत की मांग करना सामने आया। परिवादी के आग्रह पर आरोपी पांच हजार रुपए लेने पर सहमत हो गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उपमहानिरीक्षक रामेश्वर सिंह की निगरानी में बांसवाड़ा इकाई के पुलिस उपाधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को जाल बिछाया और आरोपी को परिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ACB के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आवास की तलाशी भी जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!