Edited By Niklesh-Jain/120" itemprop="url"> Niklesh Jain,Updated: 03 Apr, 2026 11:10 PM

साइप्रस ( निकलेश जैन ) फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज में भारत के आर प्रज्ञानन्दा को मात देने के बाद आज चौंथे राउंड में उज़्बकेकिस्तान के विश्व कप विजेता जावोखीर सिंदारोव नें खिताब के एक और प्रबल दावेदार यूएसए के फैबियानो कारुआना को मात देते हुए ना सिर्फ़...
साइप्रस ( निकलेश जैन ) फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज में भारत के आर प्रज्ञानन्दा को मात देने के बाद आज चौंथे राउंड में उज़्बकेकिस्तान के विश्व कप विजेता जावोखीर सिंदारोव नें खिताब के एक और प्रबल दावेदार यूएसए के फैबियानो कारुआना को मात देते हुए ना सिर्फ़ अपनी तीसरी जीत दर्ज की बल्कि वह 3.5 अंकों के साथ एकल बढ़त पर पहुँच गए है । सिंदारोव नें आज सफेद मोहरो से खेलते हुए क्वींस गेम्बिट डिक्लाइन ओपनिंग में फैबियानो के अपने घोड़े से किए गए एक खास प्रयास को ना सिर्फ़ बेहतरीन चालों से विफल किया बल्कि कारुआना के कमजोर राजा पर निशाना साधते हुए सिर्फ़ 36 चालों में बाजी अपने नाम कर ली । इस जीत से अब सिंदारोव विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुँच गए है , अन्य बाज़ियों में आज भारत के आर प्रज्ञानंदा नें जर्मनी के मैथियास ब्लूबम से बाजी ड्रा खेली वहीं यूएसए के हिकारू नाकामूरा नें अपनी पहली जीत दर्ज की उन्होंने चीन के वे यी को मात दी और अपनी पहली जीत दर्ज की वहीं नीदरलैंड के अनीश गिरी नें भी रूस के आंद्रे एसिपेंको को मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की । विश्राम के दिन के ठीक पहले फ़िलहाल सिंदारोव 3.5 , करूआना 2.5 , प्रज्ञानन्दा , हिकारू , अनीश , मैथियास 2 अंक और वे यी और एसिपेंको 1 अंक बनाकर खेल रहे है ।
महिला वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख को आज चीन की जू जीनर से हार का सामना करना पड़ा जबी वैशाली नें रूस की अलेकसांद्रा गोर्याचकिना से ड्रा खेला फ़िलहाल कजाकिस्तान की बिबीसारा असुबयेवा और यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक 2.5अंक बनाकर सबसे आगे चल रही है .