राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप : तमिलनाडु और हरियाणा में होगा खिताबी मुकाबला

Edited By Updated: 16 Apr, 2022 11:22 PM

national hockey championship  final between tamil nadu vs haryana

तमिलनाडु और हरियाणा ने सेमीफाइनल में आसान जीत के साथ शनिवार को यहां हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा ने पहले सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के खिलाफ 5-2 से जीत दर्ज की जबकि अंतिम चार के एक अन्य मुकाबले में...

भोपाल : तमिलनाडु और हरियाणा ने सेमीफाइनल में आसान जीत के साथ शनिवार को यहां हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा ने पहले सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के खिलाफ 5-2 से जीत दर्ज की जबकि अंतिम चार के एक अन्य मुकाबले में तमिलनाडु ने कर्नाटक को 3-0 से हराया।

हरियाणा के लिए दीपक (21वें, 50वें), दीपक कुमार (12वें), रवि (27वें) और पंकज (45वें मिनट) ने गोल दागे जबकि महाराष्ट्र की तरफ से दोनों गोल कप्तान तालेब शाह (24वें, 52वें) ने किए। तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच मैच में पहला हॉफ गोल रहित रहा।

इसके बाद जे जोशुआ बेनेडिक्ट वेस्ले (44वें), सुंदरपंडी (50वें) और सरवण कुमार (54 वें) ने तमिलनाडु के लिए गोल किए। फाइनल रविवार को खेला जाएगा। महाराष्ट्र और कर्नाटक इससे पहले तीसरे और चौथे स्थान के लिए प्लेऑफ मैच खेलेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!