पहले भी शादी कर चुकी है धवन की पत्नी, सौतेली बेटियों की तस्वीरें आईं सामने

Edited By Updated: 05 Dec, 2016 08:52 PM

shikhar dhawan birthday

गब्बर के नाम से मशहूर होने वाले भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन आज 31 साल के हो गए हैं। इस खुशी के मौके पर धवन आज अपने...

नई दिल्ली: गब्बर के नाम से मशहूर होने वाले भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन आज 31 साल के हो गए हैं। इस खुशी के मौके पर धवन आज अपने परिवार के साथ अपना वर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। धवन को तो हर कोई जानता है लेकिन उनके परिवार के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। उनकी पत्नी का नाम आयशा मुखर्जी है जो पहले भी किसी से शादी कर चुके हैं। आयशा की पहली शादी से दो बेटियां हैं और अब दूसरी शादी से बेटा है। 

धवन की बड़ी बेटी आलिया 15 साल की है, जबकि छोटी बेटी रेहा करीब 11 साल की। आयशा से शादी के बाद उनकी दोनों बेटियों को न सिर्फ धवन ने अपनाया, बल्कि इनके साथ क्रिकेटर की अच्छी बॉन्डिंग भी है। धवन रेहा और आलिया को न सिर्फ लंच और डिनर पर ले जाते हैं, बल्कि इनका बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए भी टाइट रुटीन से वक्त निकाल ही लेते हैं।

ये दोनों मां आयशा के साथ आईपीएल के दौरान इंडिया भी आ चुकी हैं। उनके बेटे का नाम जोरावर है जिसका जन्म जनवरी 2014 में हुआ। 2013 में एक इंटरव्यू में धवन ने कहा था कि बेटियां उनकी किस्मत में थीं, इसलिए उन्हें मिल गईं। धवन के अनुसार, जो चीज नेचुरल होती है वो आपकी जिंदगी में ढल जाती है। मेरी किस्मत में भी दो बेटियां थी, जो आसानी से मेरी जिंदगी में ढल गईं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!