'मैं PM मोदी का बहुत बड़ा फैन, भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है...', लाइव कार्यक्रम में ट्रंप ने किया फोन

Edited By Updated: 25 May, 2026 08:10 AM

donald trump s surprise call

भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक भरोसे का एक नया दौर शुरू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना "महान मित्र" बताते हुए रविवार रात एक ऐतिहासिक बयान दिया है।

नेशनल डेस्कः भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक भरोसे का एक नया दौर शुरू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना "महान मित्र" बताते हुए रविवार रात एक ऐतिहासिक बयान दिया है। ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत उन पर और उनके देश पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है।

भारत मंडपम में गूंजी ट्रंप की आवाज
अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ट्रम्प का यह संदेश गूंजा। इस कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मौजूद थे। ट्रंप ने राजदूत गोर के फोन के जरिए माइक्रोफोन पर अपनी बात रखी और कहा, "मुझे प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं, मोदी महान हैं, वह मेरे मित्र हैं और मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं"।

मदद के लिए बस एक फोन की दूरी
राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों की बढ़ती नजदीकी पर जोर देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत पहले कभी एक-दूसरे के इतने करीब नहीं रहे। उन्होंने भारतीय नेतृत्व को आश्वस्त करते हुए कहा, "यदि उन्हें कभी मदद की जरूरत पड़े, तो वे जानते हैं कि कहां फोन करना है - वे यहीं फोन करेंगे"। साथ ही, उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था के रिकॉर्ड प्रदर्शन और शेयर बाजार की मजबूती का भी जिक्र किया।

ए.आर. रहमान के सुरों ने बांधा समां
इस खास शाम का मुख्य आकर्षण मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान की प्रस्तुति रही। उन्होंने 'मां तुझे सलाम', 'दिल से' और 'तेरे बिना' जैसे लोकप्रिय गीतों से कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों का दिल जीत लिया। इसी समारोह में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का जन्मदिन भी मनाया गया।

साझा मूल्यों पर जयशंकर का जोर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस अवसर पर कहा कि भारत और अमेरिका व्यक्तिगत स्वतंत्रता और कानून के शासन जैसे आधुनिक विचारों को साझा करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि दुनिया इस समय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है और यह भारत-अमेरिका संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का सबसे अच्छा अवसर है। वहीं, मार्को रूबियो ने भारत को अमेरिका का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण साझेदार बताया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!