Daily horoscope : आज इन राशियों का दिन रहेगा खास
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 May, 2026 12:17 PM

मेष : संतान की तरफ से कुछ परेशानी रहने का डर रहेगा, वैसे जोर लगाने पर प्लानिंग
मेष : संतान की तरफ से कुछ परेशानी रहने का डर रहेगा, वैसे जोर लगाने पर प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ बेहतरी जरूर होगी।
वृष: प्रॉपर्टी के काम के लिए आपकी भागदौड़ कुछ फेवरेबल नतीजा तो देगी, मगर आपको जोर ज्यादा लगाना पड़ेगा।
मिथुन: हिम्मत तथा उत्साह शक्ति बनी रहेगी, कामकाजी भागदौड़ तथा व्यस्तता भी रहेगी, आम हालात अच्छे बने रहेंगे।
कर्क: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कामयाबी तथा इज्जत-मान के लिए सितारा अच्छा।
सिंह : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखना सही रहेगा।
कन्या : सितारा उलझनों, विवादों, परेशानियों वाला, न तो किसी के झांसे में फंसें और न ही किसी पर ज्यादा भरोसा करें।
तुला: सितारा कारोबारी कामों को संवारने तथा टूरिंग में लाभ देने वाला, कोई रुका पड़ा कामकाजी काम भी मैच्योर होगा।
वृश्चिक: किसी भी सरकारी काम के लिए अनमने मन से कोई यत्न न करें, क्योंकि यत्न का कोई खास रिजल्ट न मिलेगा।
धनु : धार्मिक तथा सामाजिक कामों में भी कोई खास दिल न लगेगा, बल्कि मन उचाट तथा उखड़ा-उखड़ा सा रहेगा।
मकर: पेट के मामले में अटैंटिव रहना ठीक रहेगा, न तो कारोबारी टूर करें और न ही किसी पर ज्यादा भरोसा करें।
कुंभ: व्यापार तथा कामकाज की दशा संतोषजनक, समय कामयाबी तथा इज्जत-मान वाला मगर स्वभाव में क्रोध न होगा।
मीन : कमजोर तथा डावांडोल मन के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने तथा उसे आगे बढ़ाने की हिम्मत न कर सकेंगे।