T20 World Cup : क्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिटायरमेंट लेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? जानें क्या कहा

Edited By Updated: 09 Mar, 2026 06:09 AM

will suryakumar yadav retire after winning the t20 world cup

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

स्पोर्ट्स डेस्कः सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। उन्होंने अपने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के रूप में टीम को विश्व विजेता बनाया और इस मामले में एम एस धोनी की बराबरी कर ली। वहीं वह रोहित शर्मा से भी आगे निकल गए क्योंकि रोहित को टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कप्तान के रूप में ज्यादा समय लगा था।

रोहित, कोहली और जडेजा के संन्यास के बाद बनी नई टीम

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारत के तीन बड़े खिलाड़ियों रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद भारतीय टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला और एक नई टीम तैयार की गई। उसी नई टीम की कप्तानी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने भारत को विश्व चैंपियन बनाया।

रिटायरमेंट के सवाल पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

फाइनल मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव से जब उनके रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा, “भाई, क्यों रिटायरमेंट के बारे में सोचना है? सब कुछ ठीक तो चल रहा है।” उनके इस जवाब से साफ हो गया कि फिलहाल वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं और आगे भी टीम के लिए खेलते रहेंगे।

ओलंपिक मेडल और 2028 वर्ल्ड कप पर नजर

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने भविष्य के प्लान के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अब उनका अगला बड़ा लक्ष्य ओलंपिक में मेडल जीतना है। क्रिकेट को पहली बार 2028 Summer Olympics में शामिल किया गया है। ऐसे में भारतीय टीम वहां भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की नजरें अगले टी20 वर्ल्ड कप 2028 पर भी हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर भी रहे मौजूद

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी मौजूद थे। दोनों ने मीडिया के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान कप्तान ने टीम के कई खिलाड़ियों जैसे संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन की भी तारीफ की।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!