Edited By Rohini Oberoi,Updated: 09 Mar, 2026 01:44 PM

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जंगल में लकड़ी या अन्य काम से गई एक नाबालिग किशोरी को दो दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने मासूम के पैर बांध दिए ताकि वह भाग न सके और...
Mathura Minor Gangrape Naujheel Case : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जंगल में लकड़ी या अन्य काम से गई एक नाबालिग किशोरी को दो दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने मासूम के पैर बांध दिए ताकि वह भाग न सके और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
साजिश के तहत किया हमला
घटना शुक्रवार 6 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे की है। पीड़िता अपने 7 साल के छोटे भाई के साथ गांव के पास के जंगल में गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही झाड़ियों में छिपकर मासूम का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही किशोरी वहां पहुंची एक युवक ने उसे दबोच लिया और घसीटते हुए पास के एकांत खेत में ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।
दूसरे ने भी पार की हदें
इसी बीच गांव का ही दूसरा युवक विकास भी वहां पहुंच गया। दोनों ने मिलकर किशोरी के पैर बांध दिए ताकि वह शोर न मचा सके और भाग न पाए। इसके बाद दूसरे आरोपी ने भी दरिंदगी की।
यह भी पढ़ें: पूरी दुनिया होगी खत्म, लेकिन ये 2 देश रहेंगे जिंदा! 10 साल तक बरसेगी बर्फ, परमाणु प्रलय की इस चेतावनी ने...
ग्रामीण को देख दुम दबाकर भागे हैवान
जब यह घिनौनी करतूत चल रही थी तभी वहां से एक ग्रामीण गुजरा। आहट पाकर दोनों आरोपी पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गए। ग्रामीण के जाने के बाद लहूलुहान और डरी-सहमी किशोरी ने किसी तरह अपने बंधन खोले और रोते हुए घर पहुंची।
सदमे में परिवार, पुलिस ने शुरू की तलाश
किशोरी इस कदर डर गई थी कि वह पूरी रात कुछ बोल नहीं पाई। अगले दिन सुबह उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन तुरंत नौहझील थाने पहुंचे और तहरीर दी। सीओ (CO) संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: 'नहीं यह अंकल टाइप, मैं जान दे दूंगी लेकिन...' दूल्हा देख दुल्हन का पारा हुआ हाई, बीच मंडप में शादी से किया इनकार
इलाके में तनाव और गुस्सा
इस घटना के बाद से पूरे गांव और आसपास के इलाकों में भारी तनाव है। ग्रामीणों में गहरा रोष है और वे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस की कई टीमें संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।