Edited By ,Updated: 18 Dec, 2016 03:16 PM

कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह बॉलीवुड हीरोइन हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों शादी के बाद सोशल मीडिया पर छाए हुए है....
नई दिल्ली: कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह बॉलीवुड हीरोइन हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों शादी के बाद सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब उनके हनीमून से वापसी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उन साफ पता चल रहा है कि वह एन्याज करके काफी खुश है लेकिन काफी थके हुए हैं।
हेजल ने हनीमून की तस्वीरें की शेयर
इससे पहले हेजल कीच ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से युवराज को टैग करके हनीमून की तस्वीर शेयर की थी। उनके फैंस ने उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर को काफी पसंद भी किया है। वहीं युवराज सिंह भी शादी के बाद रंग में नजर आ रहे थे। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की। हेजल और युवराज पानी के बीचों बीच मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।
हेजल के साथ मनाया युवी ने बर्थडे
बता दें कि युवराज का 12 दिसंबर को बर्थडे था और उन्होंने अपना बर्थडे पत्नी हेजल के साथ मनाया। युवराज ने इंस्टा पर खुद की और हेजल की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरी हर शरारत में साथ देने वाली हेजल के साथ बर्थडे एन्जॉय कर रहा हूं। आपके लव और विशेज के लिए शुक्रिया।'।