दिल्ली में केंद्रीय राजस्व भवन में आग लगी

Edited By Updated: 15 Apr, 2021 05:13 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आईटीओ पर केंद्रीय राजस्व भवन के चौथे तल पर बुधवार को आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आईटीओ पर केंद्रीय राजस्व भवन के चौथे तल पर बुधवार को आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि 14 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं और किसी की हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को शाम छह बजकर पांच मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।
दिल्ली अग्निशमन सेवाएं निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘ आईटीओ पर केंद्रीय राजस्व भवन के चौथे तल पर आग लग गयी। 14 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। ’’
उन्होंने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार आग की वजह का पता नहीं चला है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!