5वीं बार खोया iPhone 16 Pro; जहां छूटा था वहीं मिला फोन, भारतीय महिला बोलीं- ‘ऐसा सिर्फ इसी देश में संभव’ (Video)

Edited By Updated: 23 Sep, 2026 01:50 PM

indian woman loses iphone 16 pro in japan for 5th time finds it

जापान में रहने वाली भारतीय कंटेंट क्रिएटर प्रगति का iPhone 16 Pro पांचवीं बार खो गया, लेकिन फिर सुरक्षित मिल गया। ‘फाइंड माय’ से उन्हें फोन करीब 600 मीटर दूर मिला। रात में पहुंचने पर फोन उसी जगह पड़ा था। घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जापान की...

Tokyo: जापान में रहने वाली भारतीय कंटेंट क्रिएटर प्रगति का iPhone 16 Pro एक बार फिर खो गया। खास बात यह रही कि यह पहली या दूसरी बार नहीं, बल्कि पांचवीं बार था जब उनका फोन जापान में कहीं छूटा। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी फोन सुरक्षित वापस मिल गया। प्रगति ने इस अनुभव का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। प्रगति ने @lucknowiinjapan नाम के इंस्टाग्राम खाते से वीडियो साझा करते हुए बताया कि उन्हें अक्सर कई-कई घंटे बाद याद आता है कि उन्होंने अपना फोन कहां रखा था। इस बार भी उन्हें काफी देर बाद एहसास हुआ कि iPhone उनके पास नहीं है। प्रगति ने दूसरे उपकरण की मदद से एप्पल के ‘फाइंड माय’ फीचर पर फोन की लोकेशन देखी। पता चला कि उनका iPhone उस जगह से करीब 600 मीटर दूर था जहां वह मौजूद थीं।  रात करीब 12 बजे वह उस स्थान पर पहुंचीं। वहां जाकर उन्होंने देखा कि उनका iPhone ठीक उसी जगह पड़ा था, जहां वह उसे छोड़कर आई थीं। फोन कई घंटे तक वहां पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसे उठाया तक नहीं।

 

प्रगति ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि ऐसी घटना जापान में ही संभव है। प्रगति के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब उनका फोन खोया हो। इससे पहले भी उनका iPhone पुलिस स्टेशन, सब्जी बाजार और खरीदारी के दौरान ट्रायल रूम में छूट चुका है। हर बार उन्होंने ‘फाइंड माय’ सुविधा की मदद से फोन का पता लगाया और वह सुरक्षित मिल गया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग अक्सर फोन की लत को बुरी आदत बताते हैं, लेकिन उनके मामले में समस्या यह है कि उन्हें फोन की याद ही देर से आती है। कई बार वह दो-तीन घंटे बाद सोचती हैं कि फोन आखिर कहां रह गया। प्रगति ने अपने अनुभव का श्रेय जापान में खोई हुई चीजें लौटाने की संस्कृति और लोगों की ईमानदारी को दिया। उन्होंने कहा कि जापान में लोग सड़क या सार्वजनिक जगह पर मिली चीज को अपने पास रखने के बजाय पुलिस या संबंधित स्थान पर जमा कर देते हैं।

 

उनके मुताबिक, महंगा iPhone घंटों तक सार्वजनिक जगह पर पड़ा रहा और किसी ने उसे नहीं उठाया। लगातार पांच बार फोन खोने के बावजूद हर बार उसके सुरक्षित वापस मिलने को उन्होंने जापान की सामाजिक जिम्मेदारी और ईमानदारी से जोड़ा। प्रगति का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के बाद लोगों ने जापान की व्यवस्था और वहां के नागरिकों की ईमानदारी की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘जापान की ईमानदारी बेमिसाल है।’ दूसरे ने कहा, ‘जापान हमेशा चौंकाता है।’एक अन्य यूजर ने इसे अविश्वसनीय बताया, जबकि एक टिप्पणी में लिखा गया, ‘ऐसा सिर्फ जापान में ही हो सकता है!’ वीडियो ने लोगों को जापान की उस संस्कृति पर चर्चा का मौका दिया, जिसमें खोई हुई चीजों को सुरक्षित लौटाने की परंपरा को खास महत्व दिया जाता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!