विदेश से पांच मई तक प्राप्त सहायता सामग्री राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को आवंटित : केंद्र

Edited By PTI News Agency,Updated: 06 May, 2021 10:13 PM

pti state story

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि विदेश से मदद के रूप में प्राप्त 1841 ऑक्सीजन सांद्रक, 1814 ऑक्सीजन सिलेंडर, नौ ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र और रेमडेसिविर की 2.8 लाख से ज्यादा शीशियां 31 राज्यों और...

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि विदेश से मदद के रूप में प्राप्त 1841 ऑक्सीजन सांद्रक, 1814 ऑक्सीजन सिलेंडर, नौ ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र और रेमडेसिविर की 2.8 लाख से ज्यादा शीशियां 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आपूर्ति कर दी गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पांच मई तक प्राप्त सभी सामग्री आवंटित कर दी गयी और तुरंत सामग्री की खेप राज्यों, संस्थानों के लिए भेज दी गयी। यह लगातार चलने वाली गतिविधि है।’’
बयान में कहा गया कि नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त समूह संख्या तीन ने विदेश से प्रात सहायता सामग्री को तेजी से भेजने और इसके वितरण के तरीकों पर चर्चा की।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र को 27 अप्रैल, 2021 के बाद से कोविड-19 राहत सामग्री, चिकित्सकीय उपकरण अंतरराष्ट्रीय सहायता के रूप में मिले हैं। यह सहायता विभिन्न देशों से प्राप्त हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि 1841 ऑक्सीजन सांद्रक, 1814 ऑक्सीजन सिलेंडर, नौ ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 2403 वेंटिलेटर, बी पीएपी, सीपीएपी मशीनें और रेमडेसिविर की 2.8 लाख से ज्यादा शीशियों की आपूर्ति की गयी हैं।

अंतरराष्ट्रीय मदद के तहत कोविड-19 उपकरणों की खेप मिलने के संबंध में दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. एन एन माथुर ने बताया, ‘‘उपकरणों की खेप अस्पताल में पहुंच चुकी है।’’
बयान में कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो मई से मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर इसे लागू किया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!