बबीता फोगाट भी कू ऐप से जुड़ीं

Edited By Updated: 12 Jun, 2021 06:08 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) महिला पहलवान बबीता कुमारी फोगाट हाल में कू ऐप से जुड़ी हैं। कू ने एक बयान में यह जानकारी दी गई है। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित बबीता फोगाट फिलहाल हरियाणा महिला विकास निगम (एचडब्ल्यूडीसी) की चेयरमैन हैं।

बबीता फोगाट ‘दंगल गर्ल’ के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलो में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा 2018 में विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक जीता था।
कू भारतीय भाषाओं में अपने विचारों को रखने का माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच है। कई अन्य खिलाड़ी मसलन भाईचुंग भूटिया, साइना नेहवाल, मनु भाकर, सुमित कुमार, अनिल कुंबले ओर जवागल श्रीनाथ भी इस ऐप पर हैं।
कू ऐप की स्थापना मार्च, 2020 में भारतीय भाषाओं में एक माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच के रूप में हुई थी। यह ऐप कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!