गोयल ने मोटे अनाजों के उत्पादन, खरीद को योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाने पर जोर दिया

Edited By PTI News Agency,Updated: 16 Jun, 2021 12:21 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को मोटे अनाजों का उत्पादन और उनकी खरीद को प्रोत्साहन दिये जाने के साथ योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को मोटे अनाजों का उत्पादन और उनकी खरीद को प्रोत्साहन दिये जाने के साथ योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक खाद्य मंत्री ने मंगलवार को मोटे अनाजों की खरीद, वितरण और निपटान की नीतिगत व्यवस्था की समीक्षा की।
गोयल ने इस दौरान कहा, ‘‘देश में मोटे अनाजों की खेती और वितरण को प्रोत्साहन दिये जाने के नियमों में बदलाव लाने का समय आ गया है।’’
गोयल रेल मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के साथ साथ खाद्य मंत्रालय का भी कामकाज देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोटे अनाजों की खेती और उनकी खरीद को योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाये जाने की आवश्यकता है।
इस समीक्षा बैठक में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग और कृषि मंत्रालय के तहत आने वाले कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में देश में मोटे अनाजों को बढ़ावा देने की आवशयकता जताई थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी 2023 को ‘‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज दिवस’’ घोषित किया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!