दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा

Edited By Updated: 18 Jun, 2021 09:07 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि इस मौसम में औसत से तीन डिग्री कम है। हवा में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 81 से 48 प्रतिशत के बीच रहा। वहीं...

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि इस मौसम में औसत से तीन डिग्री कम है। हवा में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 81 से 48 प्रतिशत के बीच रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री कम है।
पालम में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पड़ोसी नोएडा में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!