देश में अबतक कोविड-19 टीके की करीब 44.58 करोड़ खुराकें दी गई

Edited By Updated: 28 Jul, 2021 12:46 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की 44.58 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की 44.58 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं।

शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 36.87 लाख (36,87,239) खुराकें दी गयीं। मंत्रालय ने कहा कि 18-44 आयु वर्ग में 17,71,541 लोगों को पहली खुराक और 2,69,421 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।

रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुरू होने के बाद से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयु वर्ग में कुल 14,43,08,571 लोगों को पहली खुराक और 68,72,779 लोगों को टीके की दूसरी खुराक मिल चुकी है। पांच राज्यों - गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 18-44 आयु वर्ग में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने बताया कि साथ ही आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18-44 आयु वर्ग में 10 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!