राहुल ने ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर दुख जताया, व्यक्तिगत क्षति करार दिया

Edited By Updated: 14 Sep, 2021 10:34 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर दुख जताते हुए सोमवार को कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उनके लिए मार्गदर्शक थे तथा उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ऑस्कर फर्नांडिस के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वह कांग्रेस में हमारे लिए मार्गदर्शक और संरक्षक थे। उन्हें उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा तथा उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।’’
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘ऑस्कर जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना है। आप हमारे हृदय और प्रार्थनाओं में हैं। वह कांग्रेस पार्टी के एक शानदार और वफादार सिपाही थे। उनकी कमी बहुत महसूस होगी।’’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। फर्नांडिस 80 साल के थे। फर्नांडिस के परिवार में उनकी पत्नी और दो संतान हैं।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!