काला सागर में पोत में आग लगने से 2 की मौ.त, 11 लोगों को बचाया गया

Edited By Updated: 05 Oct, 2026 08:59 PM

fire breaks out on a vessel in the black sea 11 people rescued

काला सागर में एक वाणिज्यिक पोत में आग लगने के बाद उसके डूबने के चलते दो लोगों की मौत हो गई। पोत के चालक दल के 11 सदस्यों को बचा लिया गया है। रोमानिया के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : काला सागर में एक वाणिज्यिक पोत में आग लगने के बाद उसके डूबने के चलते दो लोगों की मौत हो गई। पोत के चालक दल के 11 सदस्यों को बचा लिया गया है। रोमानिया के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रोमानिया के गृह मंत्रालय ने बताया कि तटरक्षक बल को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे घटना की सूचना मिली। पोत रोमानिया के विशेष आर्थिक क्षेत्र में तुलचा काउंटी के सफांटु घेयोर्घे से करीब 55 किलोमीटर दक्षिण में था।

रोमानिया के समाचार चैनलों की खबर के मुताबिक, यह तुर्किये का पोत था और अनाज ले जा रहा था। काला सागर में एक तेल परियोजना के दक्षिण-पूर्व में ड्रोन की चपेट में आने के बाद पोत में आग लगी। हालांकि, अधिकारियों ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की। मंत्रालय ने कहा, ''चालक दल के 11 सदस्यों को बचा लिया गया है। दो लोगों के मारे जाने का भी पता चला है।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!