पंजाब में कोविड-19 के 23 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

Edited By Updated: 25 Sep, 2021 10:23 AM

pti state story

चंडीगढ़, 24 सितंबर (भाषा) पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 के 23 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,01,444 हो गयी जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 16,504 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग...

चंडीगढ़, 24 सितंबर (भाषा) पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 के 23 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,01,444 हो गयी जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 16,504 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

संक्रमण के नये मामलों में पठानकोट में आठ, मोहाली में चार और गुरदासपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आए। पंजाब में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 287 हो गयी है।

पंजाब में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 34 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,84,653 हो गयी। इस दौरान राजधानी चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आए।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!