पंजाब के उप मुख्यमंत्री ने अमृतसर में भारत-पाक सीमा पर नाके का देर रात निरीक्षण किया

Edited By Updated: 16 Oct, 2021 01:18 AM

pti state story

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अमृतसर जिले में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देर रात पुलिस चेक पॉइंट का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अमृतसर जिले में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देर रात पुलिस चेक पॉइंट का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि रंधावा ने शुक्रवार देर रात अमृतसर के अजनाला में जगदेव खुर्द पर पंजाब पुलिस के नाके का निरीक्षक किया। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने गागोमहल में भी नाकों का निरीक्षण किया। रंधावा ने नाके पर पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की।
उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “मैं अभी भारत अमृतसर सेक्टर में पाक सीमा पर हूं और हमारे बलों का मनोबल बढ़ाने आया हूं। पंजाब सरकार सुरक्षा बलों के साथ खड़ी है क्योंकि वे हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। सुरक्षा बलों के बलिदान से हम अपने प्यारे देश में चैन की नींद सो सकते हैं।”

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!