जम्मू कश्मीर प्रशासन की वरिष्ठ महिला अधिकारी के साथ दिल्ली में लूट

Edited By Updated: 18 Oct, 2021 03:21 PM

pti state story

नयी दिल्ली,16अक्टूबर (भाषा) जम्मू कश्मीर प्रशासन में श्रम उपायुक्त के साथ कथित तौर पर दक्षिण दिल्ली के खानपुर इलाके में ‘ठक ठक’ गिरोह के सदस्यों ने लूट की।

नयी दिल्ली,16अक्टूबर (भाषा) जम्मू कश्मीर प्रशासन में श्रम उपायुक्त के साथ कथित तौर पर दक्षिण दिल्ली के खानपुर इलाके में ‘ठक ठक’ गिरोह के सदस्यों ने लूट की।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 47 वर्षीय अधिकारी वसंत कुंज की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि दो-तीन दिन पहले जब वह कार से फरीदाबाद जा रही थीं,तभी स्कूटर सवार दो लोगों ने उन्हें खानपुर टी-प्वाइंट के पास रुकने का इशारा किया और कहा कि वाहन से ईंधन रिस रहा है।
एक वारिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला के कार रोकने पर उनमें से एक ने उनका बैग छींन लिया,जिसमें दो हजार रुपये, एक एटीएम कार्ड और उनका पहचान पत्र था। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि छीना-छपटी में महिला को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!