कृषि क्षेत्र के विकास, खाद्य सुरक्षा में महिलाओं की अहम भूमिका: केंद्रीय मंत्री

Edited By Updated: 23 Oct, 2021 09:33 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के कृषि क्षेत्र में महिलाओं का योगदान काफी बढ़ा है और वे खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

वह मंत्रालय द्वारा आयोजित 'वीमेन इन एग्री-स्टार्टअप्स: क्रिएटिंग वैल्यू विद सप्लाई चेन मैनेजमेंट' वेबिनार में बोल रहे थे।
चौधरी ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 75 प्रगतिशील महिला किसानों और महिला उद्यमियों की सफलता की कहानियों को दर्शाने वाली एक ई-पुस्तक का विमोचन किया।
एक सरकारी बयान के अनुसार, चौधरी ने वेबिनार का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘कृषि के विकास में महिलाओं का योगदान कई गुना बढ़ गया है।’’ कृषि राज्यमंत्री के हवाले से बयान में कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्थानीय कृषि-जैव विविधता को संरक्षित करने में महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाती हैं।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!