ब्रिटेन के नौसेना प्रमुख एडमिरल राडाकिन ने भारतीय नौसेना प्रमुख से मुलाकात की

Edited By Updated: 23 Oct, 2021 09:34 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) ब्रिटेन के नौसेना प्रमुख एडमिरल सर टोनी राडाकिन ने शुक्रवार को यहां भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह से मुलाकात की और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। एक आधिकारिक...

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) ब्रिटेन के नौसेना प्रमुख एडमिरल सर टोनी राडाकिन ने शुक्रवार को यहां भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह से मुलाकात की और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के अनुसार तीन दिवसीय यात्रा पर आज भारत पहुंचे एडमिरल राडाकिन इस दौरान भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसेना कमान का भी दौरा करेंगे।
भारतीय नौसेना ने अपने बयान में कहा, ‘‘वह भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसेना कमान (मुंबई में) का दौरा करने वाले हैं, जहां वह पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल आर हरि कुमार के साथ बातचीत करेंगे।’’
इसमें कहा गया है कि राडाकिन ब्रिटेन के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप 21 के प्रमुख विमानवाहक पोत एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ पर भी जाएंगे, जो वर्तमान में भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास के लिए मुंबई तट पर है।

मजबूत संबंधों वाली एक आधुनिक साझेदारी को साझा करते हुए, भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को 2004 में एक ‘रणनीतिक साझेदारी’ के रूप में उन्नत किया गया था और प्रधानमंत्रियों द्वारा पारस्परिक यात्राओं के माध्यम से इसे और मजबूत किया गया।

इसके बाद, इस साल चार मई को दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच डिजिटल रूप से हुए शिखर सम्मेलन के दौरान, द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाने के लिए ‘रोडमैप 2030’ को अपनाया गया था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!