कांग्रेस ने उप्र के लिए 41 और उम्मीदवार घोषित किए, 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को

Edited By Updated: 21 Jan, 2022 09:23 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 41 और उम्मीदवार घोषि किए। इनमें 16 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 41 और उम्मीदवार घोषि किए। इनमें 16 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों दूसरी सूची में भी पहली सूची की तरह महिलाओं की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है।
इससे पहले पार्टी ने गत 13 जनवरी को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी और उसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था।

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने कुछ महीने पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरुआत करते हुए घोषणा की थी कि विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिये जाएंगे।

कांग्रेस की ओर से जारी दूसरी सूची के अनुसार, सहारनपुर नगर से सुखविंदर कौर, चरथावल (मुजफ्फरनगर) से यासमीन राणा, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) से सलमा आगा अंसारी, बिलारी (मुरादाबाद) से कल्पना सिंह, चंदौसी (संभल) से मिथिलेश, साहिबाबाद (गाजियाबाद) से संगीता त्यागी, मोदी नगर (गाजियाबाद) से नीरज कुमारी प्रजापति और हापुड़ से भावना वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया गया है।

इनके अलावा, स्याना विधानसभा सीट (बुलंदशहर) से पूनम पंडित, डिबाई (बुलंदशहर) से सुनीता शर्मा, खैर (अलीगढ़) से मोनिका सूर्यवंशी, इगलास (हाथरस) से प्रीति धनगर, छाता (मथुरा) से पूनम देवी, मांट (मथुरा) से सुमन चौधरी, नवाबगंज (बरेली) से ऊषा गंगवार और अकबरपुर से प्रियंका जायसवाल को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की इन महिला उम्मीदवारों में एक प्रमुख नाम संगीता त्यागी का है जो साहिबाबाद से चुनाव लड़ रही हैं। वह कांग्रेस के प्रवक्ता रहे दिवंगत राजीव त्यागी की पत्नी हैं। राजीव त्यागी को पिछले साल एक टेलीविजन चैनल की बहस के तत्काल बाद दिल का दौरा पड़ा था और उनका निधन हो गया।

स्याना से कांग्रेस उम्मीदवार पूनम पंडित किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वह अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज भी रह चुकी हैं।
इन 16 महिला उम्मीदवारों के साथ ही कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में अलग-अलग वर्गों के लोगों को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने कैराना से हाजी अखलाक, थाना भवन से सत्य श्याम सैनी, बुढाना से देवेंद्र कश्यप, शामली से अयूब जंग, मुजफ्फरनगर से सुबोध शर्मा, पुरकाजी से दीपक कुमार, बागपत से अनिल देव त्यागी, आगरा कैंट से सिकंदर वाल्मीकि और कटरा से मुन्ना सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में जिन 50 महिलाओं को टिकट दिया था उनमें उन्नाव सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता की मां आशा सिंह भी थीं। उन्हें उन्नाव से उम्मीदवार बनाया गया है।
महिलाओं को बड़ी संख्या में टिकट देने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने गत बृहस्पतिवार को कहा था, ‘‘हमने महिलाओं की बात शुरू की तो सभी पार्टियां घोषणाएं करने लगीं। भाजपा, सपा, रालोद, बसपा सबने घोषणाएं कीं। हमारी सफलता यही है कि अब महिलाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’’ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!