धूप निकलने के बावजूद दिल्ली में सर्दी का सितम जारी रहा

Edited By PTI News Agency,Updated: 27 Jan, 2022 10:15 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को धूप खिलने के बावजूद मौसम सर्द बना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को धूप खिलने के बावजूद मौसम सर्द बना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि महानगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने शुक्रवार की सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

इसने कहा कि लोधी रोड, मयूर विहार और नरेला वेधशाला में सर्द दिन की स्थिति पाई गई।

बहरहाल, सफदरजंग वेधशाला में आज सर्द दिन जैसी स्थिति नहीं पाई गई। इसे दिल्ली का आधिकारिक मौसम वेधशाला माना जाता है।

मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

लोदी रोड वेधशाला में सर्द दिन की स्थिति देखी गई क्योंकि अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

नरेला वेधशाला में अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

इसी तरह मयूर विहार वेधशाला में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शहर में पिछले तीन-चार दिन से बारिश होने, कोहरा छाने और धूप कम निकलने के कारण मौसम काफी सर्द है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को जनवरी का सबसे ठंडा दिन था। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले, तीन जनवरी 2013 को अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ‘अत्यधिक ठंडा दिन’ रहा, जबकि बुधवार को इसमें कुछ कमी आने से ‘ठंडा दिन’ रहा।

आईएमडी के अनुसार, दिन में न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने और अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होने पर उसे ‘‘ठंडा दिन’’ माना जाता है। अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री कम होने पर उसे ‘‘अत्यधिक ठंडा’’ दिन माना जाता है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को धूप खिली रही और लोग अपनी छतों एवं खुले स्थानों पर मौसम का आनंद उठाते देखे गए।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 264 दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!