अप्रैल में 15,905 कंपनियों का पंजीकरण

Edited By Updated: 17 May, 2022 10:33 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) अप्रैल में देशभर में कुल 15,905 कंपनियों का पंजीकरण कराया गया। इसके साथ ही अप्रैल के अंत में सक्रिय कुल कंपनियों की संख्या बढ़कर 14,51,401 हो गई।

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) अप्रैल में देशभर में कुल 15,905 कंपनियों का पंजीकरण कराया गया। इसके साथ ही अप्रैल के अंत में सक्रिय कुल कंपनियों की संख्या बढ़कर 14,51,401 हो गई।

कंपनी मामलों के मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 30 अप्रैल, 2022 तक कंपनी अधिनियम के तहत कुल 23,33,958 कंपनियां पंजीकृत हो चुकी थीं। इनमें से 8,29,269 कंपनियां बंद हो चुकी हैं जबकि 7,021 कंपनियों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही चल रही है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल के अंत में सक्रिय कंपनियों की संख्या 14,51,401 रही। अप्रैल में कुल 15,905 कंपनियों का पंजीकरण हुआ जिनमें 851 कंपनियां एक व्यक्ति वाली (ओपीसी) हैं। नई पंजीकृत कंपनियों की अधिकृत पूंजी 2,316.52 करोड़ रुपये रही।

कंपनी मामलों का मंत्रालय कंपनी अधिनियम के प्रावधानों को लागू करता है।




यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!