आईटी कंपनियों, HDFC बैंक के शेयर में जोरदार खरीदारी से शुरुआती कारोबार में बाजार चढ़ा

Edited By Updated: 15 Sep, 2026 10:36 AM

markets rose in early trade driven by strong buying company shares and hdfc bank

आईटी कंपनियों और एचडीएफसी बैंक के शेयर में जोरदार तेजी से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 233.66 अंक चढ़कर 75,022.37 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 63.85 अंक की बढ़त

मुंबईः आईटी कंपनियों और एचडीएफसी बैंक के शेयर में जोरदार तेजी से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 233.66 अंक चढ़कर 75,022.37 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 63.85 अंक की बढ़त के साथ 23,462.30 अंक पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक का शेयर 6.5 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का 5.6 प्रतिशत, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का 5.10 प्रतिशत और इन्फोसिस का 4.83 प्रतिशत चढ़ा। एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील के शेयर भी बढ़त में रहे। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और टाइटन के शेयर में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। 

गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बंद थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.30 प्रतिशत चढ़कर 107 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच यह तेजी आई है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 930.90 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। सेंसेक्स शुक्रवार को 120.83 अंक और निफ्टी 79.70 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!