पॉवर मेक प्रोजेक्ट्स को मार्च तिमाही में 47 करोड़ रुपये का लाभ

Edited By Updated: 21 May, 2022 07:04 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) पॉवर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की आय बढ़ने से मार्च तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 31 फीसदी बढ़कर 47.2 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) पॉवर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की आय बढ़ने से मार्च तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 31 फीसदी बढ़कर 47.2 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि एक साल पहले की जनवरी-मार्च तिमाही में उसे 36 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। जो इस साल बढ़कर 47.2 करोड़ रुपये हो गया।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय 905.4 करोड़ रुपये रही जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 759.9 करोड़ रुपये थी। वहीं उसका खर्च 841 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 711 करोड़ रुपये था।




यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!