आईनॉक्स विंड को इंडियन ऑयल से 755 करोड़ रुपए का पवन ऊर्जा ठेका

Edited By Updated: 03 Sep, 2026 03:05 PM

inox wind receives wind energy contract worth 755 crore from indian oil

आईनॉक्स विंड लिमिटेड (IWL) को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन(IOC) से 100 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना के लिए 755 करोड़ रुपए का ठेका मिला है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि ठेका पूर्ण परियोजना आधार पर दिया गया है और इसमें

नई दिल्लीः आईनॉक्स विंड लिमिटेड (IWL) को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन(IOC) से 100 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना के लिए 755 करोड़ रुपए का ठेका मिला है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि ठेका पूर्ण परियोजना आधार पर दिया गया है और इसमें परियोजना शुरू होने के बाद परिचालन एवं रखरखाव (ओएंडएम) सेवाएं भी शामिल हैं। ठेके के तहत आईनॉक्स विंड पवन टर्बाइन जनरेटर की आपूर्ति से लेकर इंजीनियरिंग, खरीद एवं विनिर्माण (ईपीसी), परियोजना क्रियान्वयन और कार्य शुरू होने के बाद परिचालन एवं रखरखाव (ओएंडएम) तक सभी कार्य संभालेगी। 

कंपनी ने कहा कि इस ठेके से उसके विविध ग्राहक आधार को मजबूती मिलेगी, जिसमें वाणिज्यिक एवं औद्योगिक (सीएंडआई) ग्राहक, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) और स्वतंत्र बिजली उत्पादक (आईपीपी) शामिल हैं। आईनॉक्सजीएफएल समूह के नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार के समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी कैलाश ताराचंदानी ने कहा, ''हमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से यह 100 मेगावाट का ठेका मिलने की खुशी है। इंडियन ऑयल महारत्न कंपनी और देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम विपणन कंपनी है।''

आईनॉक्स विंड ने बताया कि यह ठेका एकीकृत पवन ऊर्जा समाधान प्रदाता के रूप में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करता है। कंपनी के पास टर्बाइन की आपूर्ति और परियोजना विकास से लेकर इंजीनियरिंग, खरीद एवं विनिर्माण तथा दीर्घकालिक परिचालन एवं रखरखाव तक परियोजना को पूरा करने की क्षमता हैं।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!