दिल्ली के द्वारका में दीवार गिरने से एक की मौत, दो घायल

Edited By Updated: 21 May, 2022 09:09 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 इलाके में शनिवार को एक दीवार गिरने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 10 वर्षीय एक लड़के सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 इलाके में शनिवार को एक दीवार गिरने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 10 वर्षीय एक लड़के सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के अधिकारियों को अपराह्न करीब दो बजकर 18 मिनट पर द्वारका के सेक्टर-23 में बी-ब्लॉक के पोचनपुर में डीडीए फ्लैट में एक दीवार गिरने की सूचना मिली जिसके तुरंत बाद तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया।

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक मकान की नींव खोदते समय बगल के मकान की दीवार गिर गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

घायलों को पुलिस की गाड़ी से दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

अधिकारियों के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान जगदीश (35) के रूप में हुई है जबकि हरबाई (30) और प्रमोद (10) इस हादसे में घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने फोन कर इस घटना की सूचना दी और कहा कि कुछ लोग मलबे में दबे हुए हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि मलबे में एक मजदूर दब गया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक जिस प्लाट की खुदाई चल रही थी, उसके मालिक द्वारका सेक्टर-17 के वीरेंद्र सिंह (50) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा खुदाई के कार्य का ठेका लेने वाले विकास विहार के मिश्री लाल पंडित (72) के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!