मस्जिदों से उतारे गए लाउडस्पीकर; स्कूलों, अस्पतालों को दान किए जा रहे: योगी आदित्यनाथ

Edited By Updated: 23 May, 2022 12:16 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रदेश की मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज या तो कम कर दी गई या इन्हें हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हटाए गए लाउडस्पीकर स्कूलों और अस्पतालों को दान किए...

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रदेश की मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज या तो कम कर दी गई या इन्हें हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हटाए गए लाउडस्पीकर स्कूलों और अस्पतालों को दान किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की साप्ताहिक पत्रिकाओं ‘ऑर्गनाइजर एवं पांचजन्य’ के 75 साल पूरा होने पर यहां आयोजित मीडिया संगोष्ठी को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ''कई राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद दंगे हुए थे। उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान या बाद में कोई दंगा नहीं हुआ। यह वही उत्तर प्रदेश है, जहां पहले छोटे-छोटे मुद्दों पर दंगे होते थे।''
राज्य में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर उन्होंने इससे निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तीर्थस्थल का विकास किया जा रहा है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!