हरियाणा नगर निकायों के लिए चुनाव में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान

Edited By Updated: 19 Jun, 2022 08:44 PM

pti state story

चंडीगढ़, 19 जून (भाषा) हरियाणा की 28 नगर पालिका समितियों और 18 नगर परिषदों के लिए रविवार को हुए चुनाव में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी राज्य के निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने दी।

चंडीगढ़, 19 जून (भाषा) हरियाणा की 28 नगर पालिका समितियों और 18 नगर परिषदों के लिए रविवार को हुए चुनाव में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी राज्य के निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने दी।
धनपत सिंह ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े छह बजे उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार 70.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अंतिम मतदान का आंकड़ा तैयार किया जा रहा है। चुनाव परिणाम 22 जून को घोषित किए जाएंगे। सिंह ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में बावल नगरपालिका समिति में सबसे अधिक 84.6 मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इसकी तुलना में, भिवानी और झज्जर नगरपालिका परिषदों में 63.6 और 61.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
हरियाणा राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के कई नेता निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं।

उन्होंने कहा कि 18 नगर पालिका परिषदों में कुल 456 वार्ड हैं और 12.60 लाख पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें 6,63,870 पुरुष, 5,96,095 महिला और 35 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

धनपत सिंह ने कहा कि मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 12,500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि इन मतदान केंद्रों पर 6,450 मतदान कर्मचारी और 82 ड्यूटी मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था।
अधिकारियों के मुताबिक, कोविड-19 की रोकथाम से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रत्येक मतदान केंद्र पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!