राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच कमांडर स्तरीय बैठक

Edited By Updated: 29 Jun, 2022 01:00 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत और पाकिस्तान के सीमा बलों के बीच कमांडर स्तर की एक बैठक हुई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत और पाकिस्तान के सीमा बलों के बीच कमांडर स्तर की एक बैठक हुई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक मंगलवार को राज्य के बाड़मेर जिले के मुनाबाव में हुई।

भारतीय पक्ष का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट जी. एल. मीणा ने किया और पड़ोसी देश का नेतृत्व पाकिस्तान रेंजर्स के विंग कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मुराद अली खान ने किया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ इस तरह की बैठकें स्थानीय कमांडर (बटालियन) स्तर पर सीमा सुरक्षा संबंधी मुद्दों का समाधान तलाशने के लिए की जाती हैं।’’
बीएसएफ 3,300 किलोमीटर से अधिक लंबी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा का जिम्मा संभालता है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!