नोटबंदी से असमानता बढ़ी : मोइली

Edited By Updated: 04 Oct, 2022 12:46 AM

pti state story

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) नोटबंदी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होने से पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने सोमवार को कहा कि ‘‘गलत समय पर’’ लिए गए इस निर्णय से मजदूरों का प्रवासन हुआ और बेरोजगारी...

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) नोटबंदी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होने से पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने सोमवार को कहा कि ‘‘गलत समय पर’’ लिए गए इस निर्णय से मजदूरों का प्रवासन हुआ और बेरोजगारी बढ़ी तथा गरीबों का दुख-दर्द बढ़ गया।

मोइली ने एक बयान में कहा कि वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने इस विषय पर गहन चर्चा की थी लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों के विरोध के कारण समिति में नोटबंदी पर रिपोर्ट पारित नहीं हो पायी।

शीर्ष अदालत 2016 में की गयी नोटबंदी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली है।
मोइली ने देश में ‘‘बढ़ती असामनता’’ एवं ‘‘रोजगार में कमी’’ पर भी चिंता प्रकट की।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!