एमसीडी चुनाव : ‘दिल्ली का लड़का’ कार्टून श्रृंखला के जरिये मतदाताओं को लुभाने में जुटी भाजपा

Edited By Updated: 28 Nov, 2022 12:16 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) भाजपा ने दिल्ली नगर निगम चुनाव से एक सप्ताह पहले रविवार को एक कार्टून श्रृंखला ‘‘दिल्ली का लड़का’’ जारी की, जिसका मकसद अरविंद केजरीवाल सरकार की ‘‘विफलताओं को उजागर’’ करना है।

भाजपा की एमसीडी चुनाव प्रचार समिति के संयोजक आशीष सूद ने कहा, ‘‘आप सरकार के पैसे देकर चलाए जा रहे अभियान की तुलना में, यह रचनात्मक कार्टून भाजपा द्वारा शासित नगर निगमों के काम से लोगों को अवगत कराएगा और केजरीवाल के दुष्प्रचार को उजागर करेगा।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा इस कार्टून श्रृंखला को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर साझा करेगी।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!